logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: अप्रैल से लगेगा किसानों को झटका; खाद के दाम 100 से बढ़कर हुए 300 रुपये


अमरावती: वैश्विक युद्ध की पृष्ठभूमि पर कच्चे माल की आयात नीति के प्रभाव से खाद की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। 1 अप्रैल से विभिन्न खादों के दाम 100 से 300 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं, जिसका सीधा असर खरीफ मौसम की तैयारी पर पड़ रहा है। पहले से ही असमय बारिश से आर्थिक तंगी झेल रहे किसानों के लिए यह दरवृद्धि एक और बड़ा झटका साबित हो रही है।

अमरावती के स्थानीय बाजार में मिश्रित खादों के दामों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। किसानों का कहना है कि उत्पादन लागत बढ़ रही है, लेकिन फसल का अपेक्षित दाम नहीं मिल रहा। इसलिए बढ़ी हुई खाद कीमतों से खेती करना और कठिन हो गया है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजार में कच्चे माल की कीमत वृद्धि का असर खाद कीमतों पर पड़ा है। हालांकि, सरकार को इस पर नियंत्रण रखकर किसानों को राहत देनी चाहिए। इस बीच, पालांदूर क्षेत्र के किसानों ने खाद दरवृद्धि पर नाराजगी जताते हुए सरकार से अनुदान बढ़ाने की मांग की है। खरीफ मौसम सिर पर होने पर यह बढ़ोतरी से किसानों में बेचैनी फैल गई है।

नए वित्तीय वर्ष यानी 1 अप्रैल से नई खरीदी वाली खाद की कीमतों में वृद्धि हुई है। लेकिन अभी तक किस खाद कंपनी ने कितने रुपये की दरवृद्धि की है, यह आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया गया है। फिलहाल यूरिया खाद अभी भी पुरानी कीमत पर ही उपलब्ध है, ऐसी प्रारंभिक जानकारी सामने आई है।