logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: मनपा का नागरिकों को झटका, जलप्रदाय विभाग ने पानी के दामों में 5% दरवृद्धि का प्रस्ताव किया पेश


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका (Nagpur Municipal Corporation) की ओर से संपत्ति कर बढ़ाने के प्रस्ताव के बाद अब पानी के दाम बढ़ाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। जल प्रदाय विभाग (Water Supply Department) ने पानी दर में 5 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव पेश किया है, जिससे आने वाले दिनों में आम नागरिकों पर आर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका है।

बढ़ती महंगाई के बीच आम नागरिकों को झटका लगने वाली खबर सामने आई है। नागपुर शहर में पानी की दरों में 5% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव महापालिका प्रशासन के सामने रखा गया है। यह बढ़ोतरी 2023 के बाद पहली बार की जा रही है।

नागपुर शहर जल दर मूल्यांकन और वसूली उपनियम 2009 के तहत मनपाआयुक्त को एक वित्तीय वर्ष में 5% तक दर बढ़ाने का अधिकार है, जिसके लिए सामान्य सभा की मंजूरी जरूरी नहीं होती, बल्कि इसे केवल स्थायी समिति के समक्ष जानकारी के तौर पर प्रस्तुत करना होता है। प्रशासन की जानकारी के मुताबिक, यह 5% वृद्धि सभी श्रेणियों में लागू की जाएगी। आयुक्त की मंजूरी के बाद प्रस्ताव स्थायी समिति को भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि 2024 और 2025 में महंगाई और कोरोना के बाद की परिस्थितियों को देखते हुए दरवृद्धि टाल दी गई थी। हालांकि, शहर में पहले से ही गलत बिलिंग, मीटर की गड़बड़ी और अनियमित जल आपूर्ति जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। ऐसे में प्रस्तावित दरवृद्धि को लेकर नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है।

उनका कहना है कि मूलभूत समस्याओं का समाधान किए बिना दर बढ़ाना जनता के साथ अन्याय होगा। वहीं, महापालिका अधिकारी बढ़ते रखरखाव खर्च और आर्थिक दबाव का हवाला देते हुए इस बढ़ोतरी को जरूरी बता रहे हैं। अब सभी की नजरें महापालिका आयुक्त के अंतिम फैसले पर टिकी हैं।