logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
National

AI का दिखने लगा असर, Oracle ने सुबह-सुबह फोड़ा ईमेल बम; 12 हजार भारतीयों की गई नौकरी!


बैंगलोर: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से एक तरफ जहां काम आसान हो रहा है और चीजों को आसानी से करने में मदद मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ अब इसका असर नौकरियों पर दिखाई देने लगा है। अमेरिकी टेक कंपनी ओरेकल ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छटनी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने भारत में कार्यकर्ता 12 हजार कर्मचारियों को सुबह-सुबह मेल कर उनकी सेवा समाप्त कर दी है। अचानक कंपनी द्वारा उठाए कदम से कर्मचरियों में हड़कंप मच गया है। 

क्या है ले ऑफ का मुख्य कारण 

ओरेकल दुनिया भर में सॉफ्टवेयर और क्लाउड सर्विस देने का काम करती है। दुनिया भर में एआई की उपयोगिता बढ़ी है। आईटी सेक्टर में भी बड़ी मात्रा में एआई का उपयोग की जा रहा है। कोडिंग, सॉफ्टवेर निर्मित करने का काम एआई से किया जा रहा है। इससे ने केवल लागत कम हो रही है, बल्कि कम कर्मचारियों में ज्यादा काम होता है। इसी का अनुसरण करते हुए ओरेकल ने यह निर्णय लिया है।

30 हजार से ज्यादा की जा सकती है नौकरी 

रिपोर्ट्स के अनुसार, ओरेकल ने 12 हजार कर्मचारियों को सुबह-सुबह ईमेल भेज कर उनके काम का आखिरी दिन बताया। ओरेकल लीडरशिप द्वारा भेजे गए मेल में कंपनी ने निर्णय को एडमिनिस्ट्रेशन का  प्रोसेस बताया। मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में कंपनी और बड़ी छटनी कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 30 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छटनी कर सकती है। 

बेंगलुरु-पुणे में दिखाई दे रहा असर

भारत में इस कार्रवाई का सबसे ज्यादा असर बेंगलुरु, पुणे जैसे आईटी शहरों में दिखाई दे रहा है। बंगलुरु में ओरेकल का बड़ा कैंपस है। जहां हजारों युवा काम करते हैं। वहीं इस निर्णय का सबसे ज्यादा बंगलुरु में दिखाई पड़ रहा है। कंपनी ने छंटनी के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं। बताया जा रहा है कि सेवरेंस पैकेज पाने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स पर साइन करना जरूरी किया गया है। इससे कर्मचारियों के बीच नाराजगी भी देखने को मिल रही है।