logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में खुलेगा होटल ताज, कंपनी ने सीएम फडणवीस की मौजूदगी में किया ऐलान


नागपुर: नागपुर के होते विस्तार को देखते हुए बड़ी बड़ी कंपनियां यहां निवेश कर रही है। इसी के तहत टाटा ग्रुप ने भी उपराजधानी में होटल बनाने का ऐलान कर दिया है। सोमवार को मुंबई के दादर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टाटा के नए ताज होटल का भूमिपूजन किया, जहां उन्होनें नागपुर में भी होटल खोलने की मांग टाटा ग्रुप से की। जिसे तुरंत ही स्वीकार करते हुए ताज ग्रुप ने नए होटल खोलने का ऐलान कर दिया। 

नागपुर भारत के सबसे तेज़ विकसित हो रहे शहरों में से एक हैं। शहर के विस्तार को देखते हुए बड़ी बड़ी कंपनियां यहां निवेश कर रही हैं। जिसमे उद्योग, आइटी कंपनियां और सर्विस सेक्टर में शामिल कंपनियां भी शामिल है। इसी कड़ी में टाटा ग्रुप का नाम भी जुड़ गया है। टाटा समूह की स्वामित्व वाली ताज ग्रुप ने नागपुर में नया होटल खोलने का ऐलान कर दिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री फडणवीस ने दादर में ताज ग्रुप के नए होटल का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कंपनी से नागपुर के विकास की जानकारी दी और उन्हे उन्हें उपराजधानी में भी एक होटल खोलने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री के आग्रह को ताज ग्रुप ने तुरंत स्वीकार कर लिया और नागपुर में होटल खोलने का ऐलान कर दिया। ताज ग्रुप के अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, नागपुर में होटल ताज के लिए हम आज ही एमओयू साइन करेंगे। इसी के साथ इसी हफ्ते शहर में दूसरा जिंजर होटल खोलने का ऐलान भी उन्होंने किया।