logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर विभाग के लिए करीब दो हजार करोड़ रुपये की जिला वार्षिक सामान्य योजना प्रस्तुत, बैठक में सभी जिलों के पालक मंत्री रहे उपस्थित


मुंबई: वर्ष 2025-26 के लिए सामान्य जिला वार्षिक योजना के प्रारूप को अंतिम रूप देने के लिए आज उपमुख्यमंत्री और वित्त एवं योजना मंत्री अजीत पवार की अध्यक्षता में नागपुर विभाग के सभी जिलों की बैठक आयोजित की गई। जिला वार्षिक योजना (सामान्य) वर्ष 2025-26 के लिए शासन द्वारा अधिसूचित वित्तीय सीमा के अंतर्गत नागपुर विभाग की 1 हजार 763 करोड़ 70 लाख रुपये की योजना प्रस्तुत की गई।

नागपुर विभाग के जिलों ने जिला योजना समिति द्वारा अधिसूचित वित्तीय सीमा के भीतर वर्ष 2025-26 के लिए जिला वार्षिक योजना को मंजूरी दे दी है। इसके अनुसार नागपुर जिले के लिए 509.6 करोड़, वर्धा के लिए 207.22 करोड़, भंडारा के लिए 173.27 करोड़, गोंदिया के लिए 198.51 करोड़, चंद्रपुर के लिए 340.88 करोड़ और गढ़चिरोली जिले के लिए 334.76 करोड़ रुपये की वित्तीय सीमा के भीतर जिला वार्षिक योजना प्रस्तुत की गई है।

इस बैठक में नागपुर जिले के पालक मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले, वर्धा जिले के पालक मंत्री पंकज भोयर, भंडारा जिले के पालक मंत्री संजय सावकारे, गोंदिया जिले के पालक मंत्री बाबासाहेब पाटिल, चंद्रपुर जिले के पालक मंत्री डॉ. अशोक उईक, गढ़चिरोली जिले की सह-पालक मंत्री एडवोकेट डॉ. माधवी खोड़े , कलेक्टर डॉ विपिन ईटनकर (नागपुर), वनमती शीया (वर्धा), संजय कोलटे (भंडारा), प्रदीप नायर (गोंदिया), अविशांत पांडा (गढ़चिरोली) और विनय गौड़ा (चंद्रपुर) ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम उपस्थित थे।