logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

सोयाबीन खरीदी हेतु अवधि में विस्तार, अमरावती के करीब ढाई हजार किसानों को मिली राहत, 6 फरवरी तक शरू रहेगी खरीद


अमरावती: गारंटी मूल्य पर सोयाबीन खरीदी की समय सीमा 31 जनवरी को समाप्त हो गई थी। लेकिन 2 हजार 394 किसान सोयाबीन खरीदने से रह गए। इसलिए विपणन विभाग द्वारा इसे फिर से छह फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। अब तक 20 केन्द्रों पर 17 हजार 97 किसानों से 3,46,634 क्विंटल सोयाबीन गारंटी मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है।

सरकार की ओर से सोयाबीन को गारंटीशुदा दर पर खरीदने की घोषणा की गई थी. इसके तहत जिले में 19 हजार 491 किसानों का पंजीयन किया गया। इस बीच सरकार ने 20 केंद्रों पर 17 हजार 97 किसानों से 3,46,634 क्विंटल सोयाबीन खरीदने की घोषणा की. इसके तहत जिले में 19 हजार 491 किसानों का पंजीयन किया गया था। 

शुरुआत में पंजीयन के दौरान कई तकनीकी दिक्कतों के कारण हजारों किसान वंचित रह गए। हालांकि 31 जनवरी की अवधि में कुल पंजीकृत किसानों में से 17 हजार 97 किसानों ने सोयाबीन खरीदी। दो हजार 394 किसानों की सोयाबीन बाकी रह गई। विपणन विभाग ने राज्य में लंबित खरीद को देखते हुए केंद्र से समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया था। आख़िरकार, शुक्रवार शाम को 6 दिन के विस्तार की घोषणा की गई।