logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही सोने-चांदी के दामों में तेजी, 10 ग्राम सोना 11 हजार रुपये महंगा, चांदी 3 लाख प्रति किलो के करीब पहुँची


नागपुर: खाड़ी देशों में छिड़े युद्ध और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सोने की इंपोर्ट ड्यूटी 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी है। सरकार के इस फैसले के बाद सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के दामों में आग लग गई है। सोना प्रति 10 ग्राम 11 हजार रुपये तक महंगा हो गया है, वहीं चांदी की कीमतें बढ़कर करीब 3 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं।

इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को दो महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। इस युद्ध का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर देखने को मिल रहा है। अब तक भारत इस संकट से कुछ हद तक बचा हुआ था, लेकिन अब इसकी मार देश में भी साफ दिखाई देने लगी है। ईंधन और धातुओं की बढ़ती कीमतों के साथ रुपये में लगातार गिरावट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की थी।

प्रधानमंत्री की अपील के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सोना और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी। सरकार के इस फैसले का असर अब सर्राफा बाजार में साफ नजर आने लगा है। बुधवार को सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम करीब 11 हजार रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। उपराजधानी नागपुर में 10 ग्राम सोने का भाव बढ़कर 1 लाख 61 हजार 500 रुपये तक पहुंच गया।

वहीं चांदी की कीमत भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचते हुए 2 लाख 97 हजार 400 रुपये प्रति किलो तय की गई। सरकार द्वारा इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के बाद सोने की कीमतों में करीब 7 प्रतिशत और चांदी में लगभग 8 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम ग्राहकों और निवेशकों दोनों की चिंता बढ़ा दी है।