logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

भारत बना वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन निर्यातक


नई दिल्ली: नवंबर 2024 में निर्यात 20 हजार करोड़ को पार करने के साथ, भारत वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन निर्यातक बन गया है। भारत साल 2019 में 23वें स्थान पर था। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस उपलब्धि को 'मेकिंग इंडिया स्टोरी' का हिस्सा बताया है।

नवंबर में स्मार्टफोन का निर्यात 20,395 करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले साल इसी महीने की तुलना में 92 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। तब यह आंकड़ा 10,634 करोड़ था। नए इस मामले में सबसे आगे एप्पल आईफोन रहे, उसके बाद दक्षिण कोरियाई दिग्गज सैमसंग का स्थान रहा। दोनों ने मिलकर नवंबर के निर्यात में सबसे बड़ा हिस्सा हासिल किया। एप्पल इंक और सैमसंग इंडिया को भेजे गए सवालों का कोई जवाब नहीं मिला।

एप्पल इंक और उसके विक्रेताओं ने नवंबर 2024 में इस मामले में सबसे आगे रहकर 14 हजार करोड़ रुपये के आईफोन निर्यात किए। कंपनी का पिछला मासिक रिकॉर्ड अक्टूबर में 12 हजार करोड़ रुपये था। क्यूपर्टिनो मुख्यालय वाली इस कंपनी के लिए यह पहली बार है जब उसने अपने तीन विक्रेताओं द्वारा भारत में असेंबल किए गए iPhones के कुल उत्पादन मूल्य का 80 प्रतिशत से अधिक निर्यात किया है।