logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Gadchiroli में एक लाख करोड़ खर्च कर भारत का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगी JSW, चेयरमैन सज्जन जिंदल ने की घोषणा


नागपुर: राज्य के पिछड़े और नक्सल समस्या से प्रभावित जिले के रूप में पहचान रखने वाला गडचिरोली (Gadchiroli) जल्द ही दुनिया में स्टील सिटी के रूप में जाना जायेगा। जिले में उच्च गुणवत्ता का आयरन ओर मिलने के बाद से देश सहित दुनिया भर की तमाम बड़ी कम्पनियाँ जिले में निवेश के लिए उत्सुक हैं। कई कंपनियों ने जहाँ जिले में निवेश कर अपना काम शुरू कर दिया है, तो कई राज्य सरकार के साथ समझौता करने के लिए लगी हुई है। इस क्रम में देश की प्रमुख स्टील उत्तपदक कंपनी जेएसडब्लू (JSW) ने बड़ा ऐलान किया है। इसके तहत जल्द ही कम्पनी एक लाख करोड़ खर्च कर गडचिरोली में भारत (Bharat) का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाने वाली है। इस बात की घोषणा कंपनी के चेयरमैन और एमडी सज्जन जिंदल (Sajjan Jindal) ने शनिवार को नागपुर में की।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विदर्भ में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अडवांटेज विदर्भ उपक्रम शुरू किया है। शुक्रवर को कार्यक्रम के दूसरे संस्करण का आयोजन किया। सात फ़रवरी को नागपुर में इसका उद्घाटन हुआ। जिसमें मुख्या अतिथि के रूप में जिंदल शामिल हुए। जहां विदर्भ में कंपनी द्वारा किये जारहे निवेश को लेकर जानकारी दी। इसी दौरान उन्होंने यह घोषणा की।