logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सोलर ग्रुप को सेना के लिए पिनाका मल्टिबैरेल रॉकेट लॉन्चर बनाने का 10 हजार करोड़ रुपए का ऑर्डर, भारतीय रक्षा क्षमताओं में होगी मजबूती


 नागपुर: शहर की सोलर ग्रुप को सेना के लिए पिनाका मल्टिबैरेल रॉकेट लॉन्चर बनाने का ऑर्डर मिला है। यह देश में निजी क्षेत्र को सेना के लिए मिलने वाला सबसे बड़ा आर्डर माना जा रहा है।

भारत सरकार ने सेना के पिनाका रॉकेट लॉन्चर सिस्टम के लिए 10,000 करोड़ के सौदे को मंजूरी दे दी है। सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस सौदे के तहत गोला-बारूद में एरिया डेनियल म्यूनिशन और पिनाका एन्हांस्ड रेंज रॉकेट शामिल होंगे।

इनका उत्पादन नागपुर की सोलर इंडस्ट्रीज और म्यूनिशन इंडिया लिमिटेड (MIL) द्वारा किया जाएगा। यह कॉन्ट्रैक्ट जल्द ही मिलने की उम्मीद है।इस सौदे में उच्च विस्फोटक गोला-बारूद के लिए 5,700 करोड़ रुपये और क्षेत्र निरोधक गोला-बारूद के लिए 4,500 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) पिनाका रॉकेट के लंबी दूरी वाले संस्करण पर काम कर रहा है, जो 120 किलोमीटर तक के लक्ष्यों को भेद सकता है।

अगले साल इसके परीक्षण की संभावना है।इस सौदे से भारतीय सेना की तोपखाने की क्षमताओं में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, विशेष रूप से उत्तरी सीमाओं और उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में, जिससे पाकिस्तान और चीन की सीमाओं पर भारत की रक्षा प्रणाली और मजबूत होगी। पिनाका रॉकेट सिस्टम अब अन्य देशों में भी लोकप्रिय हो रहा है।

अर्मेनिया पहले ही इसे खरीद चुका है, और फ्रांस सहित कई यूरोपीय और अफ्रीकी देशों के साथ एशियाई देशों ने भी इसमें रुचि दिखाई है। ऐसे में भारत में इसके निर्माण बढ़ने से सैन्य  क्षेत्र में इसके व्यापर की भी उम्मीद है।