logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अब चिखलदरा में की जा रही स्ट्रॉबेरी की खेती, हो रहा लाखों का उत्पादन, आदिवासी किसानों को मिला नया रोजगार


अमरावती: चिखलदरा को विदर्भ में स्वर्ग की सुंदरता से भरी जगह के रूप में जाना जाता है। यहां के आदिवासी किसान अब स्ट्रॉबेरी की खेती करने लगे हैं। महाबलेश्वर से स्ट्रॉबेरी के पौधे लाए गए और खेतों में लगाए गए। 

चिखलदरा की ओर मोथा गांव में कई किसान स्ट्रॉबेरी की खेती करते हैं। इनमें नारायण खड़के ने बड़े गांव के पास आधा एकड़ जमीन पर अक्टूबर माह में स्ट्रॉबेरी लगाई थी। इस आधे एकड़ में लगभग 6 हजार स्ट्रॉबेरी के पौधे लगे थे। स्ट्रॉबेरी की खेती में उन्हें एक लाख रुपये की लागत आई।

जैविक तरीके से उगाई गई स्ट्रॉबेरी से उन्होंने अब तक दो लाख का मुनाफा कमाया है। चिखलदार आने वाले पर्यटक सड़क किनारे स्ट्रॉबेरी के ठेलों पर जाते हैं और जैविक स्ट्रॉबेरी खरीदते हैं। इन स्ट्रॉबेरी ने आदिवासी किसानों को रोजगार दिया है।