logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Amul Milk Rate: जनता को मिली थोड़ी राहत, अमूल ने अपने दूध के दामों में की एक रूपये की कटौती


नागपुर: महंगाई से जूझ रही जनता  के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अमूल ने देश भर में दूध के दामों में कटौती की है। कंपनी ने अमूल गोल्ड, अमूल ताजा सहित टी स्पेशल दूध के दामों में एक रुपये की कटौती की है। नए दाम तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।  

देश की बड़ी दूध उत्पादक कंपनी अमूल ने देश भर में एक लीटर दूध की कीमत में कटौती की है. कंपनी ने हर लीटर पर 1 रुपये की कमी गई है। बदलाव के बाद अब अमूल गोल्ड का एक लीटर के पाउच की कीमत 66 रुपये से 65 रुपये हो जाएगी. अमूल टी स्पेशल दूध के एक लीटर पाउच का रेट 62 रुपये से कम होकर 61 रुपये हो जाएगी. इस तरह, अमूल ताजा दूध का रेट 54 रुपये प्रति लीटर से घटकर 53 रुपये हो जाएगी। नए दाम तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं।

गौरतलब है कि काफी समय के बाद दूध के रेट में कमी की गई है. पिछले कुछ समय में सभी कंपनियों ने दूध के भाव में इजाफा किया था. हालांकि, अब अमूल के दूध के दाम में कटौती करने से अन्‍य कंपनियों पर भी दूध के दामों को घटाने का दबाव बढ़ेगा।