logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

यात्रियों को झटका, राज्य सरकार ने एसटी के किराये में की 14.97 प्रतिशत की वृद्धि


नागपुर: एसटी बस से यात्रा करने वाले आम आदमी की जेब पर महंगाई का एक बोझ बढ़ा है।  राज्य सरकार ने  एसटी बसों के टिकटों की कीमतों में 14.97 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। ये वृद्धि शुक्रवार से ही लागू हो गई है ।

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य सड़क परिवहन की बसों, ऑटो और टैक्सी का किराया बढ़ाए जाने को मंजूरी दे दी है. राज्य परिवहन विभाग की ओर से दी गई मंजूरी के मुताबिक  बढ़ा हुआ किराया शुक्रवार  से ही लागू हो गया, जबकि टैक्सी और ऑटो के किराए को लेकर लिया गया फैसला 1 फरवरी से लागू होगा. 

सरकार ने ये फैसला ऐसे समय में लिया है  जब एसटी महामंडल  ने 30 महीने के बाद बैठक की है,  इस बैठक में यात्री किराए को बढ़ाए जाने का फैसला किया गया है। इस प्रस्ताव में  एसटी महामंडल ने ऑटोमेटिक फेयर रिविजन फॉर्मूला के अनुसार किराया बढ़ाए जाने की मांग की  . जिसमें ये दावा किया गया था कि किराया बढ़ाए जाने से हर दिन होने वाले नुकसान की भरपाई हो पाएगी। 

एसटी को राज्य में आम आदमी की सवारी कहा जाता है  पूरे राज्य में इसका जाल  फैला है और हर दिन 55 लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं.  लेकिन अब किराया बढ़ने से यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। इससे पहले 2022 में एसटी बसों का किराया 17.17 प्रतिशत बढ़ाया गया था. इस सम्बन्ध में परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि एसटी किराए में वृद्धि पिछले कई सालों से लंबित था, डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ने के कारण किराया बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।