logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सिंगर कैलाश खेर ने नागपुर के डबलडेकर फ्लाईओवर का वीडियो किया शेयर, प्रशंसकों से पूछा सवाल


नागपुर: महराष्ट्र की उपराजधानी और संतरानगरी के नाम से दुनिया भर में मशहूर नागपुर (Nagpur) विकास की नई गाथा लिखते जा रहा है। अभी तक नागपुर की पहचान संतरे और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कारण होती थी। लेकिन अब शहर के अंदर हुए विकास के कारण इसकी ख्याति देश सहित दुनिया भर में हो रही है। बाहर से जो भी आता है शहर और हो रहे विकास को देखकर भौचक्का हो जाता है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के मशहूर गायक कैलाश खेर (Kailash Kher) के साथ हुआ है। यही नहीं उन्होंने वर्धा रोड स्थित डबल डेकर पुल का वीडियो शेयर कर फैंस से सवाल भी किया। 

गायक कैलाश खेर ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से नागपुर शहर का एक वीडियो ट्वीट किया। यह वीडियो वर्धा रोड पर बने डबलडेकर फ्लाईओवर का था। अभिनेता ने जब यव वीडियो बनाया तो उस समय माझी मेट्रो ऊपर से जारही थी और निचे से ट्रैफिक शुरू था। इस वीडियो के साथ अभिनेता ने अपने प्रशंषको से एक सवाल भी किया। जिसमें उन्होंने लिखा, “भू तल पर वाहन, प्रथम तल पर वाहन, द्वितीय तल पर मेट्रो रेल, बताओ ये भारत का कौन सा शहर है। किस राज्य में..”

इवेंट के लिए नागपुर पहुंचे थे खेर 

कैलाश खेर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नागपुर पहुंचे थे। भट सभागृह में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बतौर गेस्ट वह शामिल हुए थे।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

वर्धा रोड पर बने 3.14 किलोमीटर लंबे डबल डेकर हाईवे फ्लाईओवर नागपुर के होटल प्राइड से शुरू होता है और अजनी चौक पर समाप्त होता है। इसमें ऊपर मेट्रो और निचे वाहनों का आना जाना होता है। इस फ्लाईओवर को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और महाराष्ट्र मेट्रो ने मिलकर बनाया है। सिंगल कॉलम पर बना यह दुनिया का सबसे लंबा डबल डेकर ब्रिज है। इसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसका नाम दर्ज है।