logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

फिर गिरीं तुअर की कीमतें, 7350 रुपए में खरीद, सरकारी खरीद का अभी तक नहीं आया कोई आदेश


अमरावती: पिछले हफ्ते जहां तुअर की कीमत में गिरावट आई थी. वहीं इस हफ्ते कीमत 7550 पर पहुंच गई. लेकिन कीमतों में फिर से गिरावट आने से किसान चिंतित हैं. बुधवार को बाजार में तुअर 6900 से 7350 के भाव पर खरीदी गई. दूसरी ओर, सरकारी खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन तो चल रहा है, लेकिन सरकार की ओर से खरीद को लेकर कोई अधिसूचना नहीं मिली है.

किसानों को रबी में तुअर से उम्मीद रहती है. बाजार में भी इसकी अच्छी खासी आमद हो गई है. सरकार की ओर से तुअर की सरकारी दरें तय कर दी गई हैं. इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी जारी है. लेकिन किसानों के आर्थिक संकट से जूझने के चलते व्यापारियों ने इसका फायदा उठाते हुए तुअर खरीदना शुरू कर दिया है.

पिछले सप्ताह बाजार में तुअर को 6500 से 6800 तक दाम मिले थे. हालांकि, इस साल ऊंची दर मिलने से किसान खुश हैं. मंगलवार तक तुअर 7100 से 7500 रुपये की दर से खरीदी गयी. लेकिन, बुधवार को रेट फिर 300 रुपये गिर गये. सरकारी खरीद नहीं होने से किसानों को पहले ही औसतन 300 से 400 रुपये का नुकसान हो रहा है. इस नुकसान में अब और 300 रुपये का इजाफा हो गया है.