logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: महाकाली मंदिर में नवरात्रि उत्सव की धूम, पहले दिन भक्तो की लगी भीड़


चंद्रपुर: चंद्रपुर में आज से नवरात्रि उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया है। चंद्रपुर जिले की आराध्य देवी महाकाली माता के नवरात्रि उत्सव के अवसर पर आज सुबह विधिवत घटस्थापना की गई। महाकाली देवस्थान ट्रस्ट द्वारा सुबह माता का अभिषेक, सिंदूर, महावस्त्र और श्रृंगार किया गया और महापूजा के बाद महाआरती की गई। हजारों की संख्या में श्रद्धालु देवी के दर्शन के लिए मंदिर में उमड़े।

हर साल नवरात्रि उत्सव के दौरान महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए चंद्रपुर आते हैं। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन कतार, मंडप, पूजा व्यवस्था और सुरक्षा के लिहाज से विशेष तैयारियाँ की गई हैं। महाकाली माता के नवरात्रि उत्सव की शुरुआत के साथ ही पूरे शहर में भक्तिमय और उत्सवी माहौल बन गया है।