logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: मनपा आयुक्त को शुभकामनाएं देने के लिए दो विधायकों के समर्थकों में होड़


- पवन झबाडे 

चंद्रपुर: शहर महानगरपालिका के आयुक्त पद पर हाल ही में आईएएस अधिकारी अकनुरी नरेश की नियुक्ति की गई है। मनपा के तत्कालीन आयुक्त विपिन पालीवाल के तबादले के बाद विद्या गायकवाड़ को प्रभारी आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया था। इसके अब राज्य शासन ने अकनुरी नरेश की चंद्रपुर महानगरपालिका के आयुक्त पद पर आधिकारिक नियुक्ति की। उन्होंने हाल ही में अपने पद का कार्यभार संभाल लिया है।

नए आयुक्त द्वारा कार्यभार संभालते ही अब चंद्रपुर शहर के दो विधायकों के समर्थकों में उन्हें शुभकामनाएं देने की प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है।आयुक्त अकनुरी नरेश द्वारा पदभार ग्रहण करते ही विधायक सुधीर मुनगंटीवार के समर्थक कार्यकर्ताओं ने उनसे भेंट कर शुभकामनाएं दीं और फोटोसेशन किया। इसके बाद आज विधायक किशोर जोरगेवार के समर्थकों ने भी आयुक्त से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं और फोटोसेशन किया।

गौरतलब है कि इससे पहले दोनों विधायकों द्वारा अपनी पसंद के अधिकारी को मनपा आयुक्त बनाए जाने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे थे। हालांकि, राज्य शासन ने आईएएस अधिकारी की नियुक्ति कर मध्य मार्ग निकालते हुए यह निर्णय लिया।इसके बाद अब नए आयुक्त के स्वागत और शुभकामनाओं को लेकर दोनों विधायकों के समर्थकों के बीच मुलाकातों की होड़ शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।