logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग को लेकर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार हुए एक, विधानसभा में हंगामा


चंद्रपुर: अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़े गए हाइवा को लगभग दस दिनों तक बिना किसी कार्रवाई के थाने में खड़ा रखकर, आर्थिक लेन-देन के बाद छोड़ देने के मामले का खुलासा यु सी एन ने किया था। इस प्रकरण में ब्रह्मपुरी के उपविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राकेश जाधव पर गंभीर आरोप लगे हैं।

इस खबर का संज्ञान लेते हुए काँग्रेस विधानमंडल नेता विधायक विजय वडेट्टीवार ने शनिवार को विधानसभा में लक्षवेधी प्रश्न के माध्यम से एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग की। वहीं पूर्व मंत्री विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए विधानसभा में जोरदार तरीके से मामला उठाया। इससे सदन में काफी हंगामा (रणकंदन) देखने को मिला। अब एसडीपीओ जाधव के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

यु सी एन ने इससे पहले चिमूर के साथ-साथ ब्रह्मपुरी में भी एसडीपीओ जाधव से जुड़े भ्रष्टाचार पर खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने जांच कर कई गंभीर तथ्य सामने आने की रिपोर्ट पुलिस महानिरीक्षक को भेजी थी। बावजूद इसके, काफी समय बीत जाने के बाद भी जाधव के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर विधायक वडेट्टीवार और विधायक मुनगंटीवार ने सरकार को घेरा। इस पर गृह राज्यमंत्री ने राकेश जाधव के खिलाफ उचित जांच कराने का आश्वासन दिया।

अधिकारी को बचाने की वजह क्या?

ब्रह्मपुरी के एसडीपीओ खुलेआम कहते हैं कि “मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता”। जांच रिपोर्ट भी आ चुकी है, फिर भी उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही? यह सीधा सवाल विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने विधानसभा सत्र में उठाया। वहीं विधायक विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि उन्हें बचाने के लिए बड़ी लॉबिंग चल रही है।

क्या है पूरा मामला

28 अक्टूबर 2025 की रात एसडीपीओ जाधव ने चिमूर में एमएच-36-एए-9833 नंबर का रेत से भरा हाइवा पकड़ा था। लेकिन उस पर कोई कानूनी कार्रवाई न करते हुए हाइवा को लगभग दस दिनों तक चिमूर थाने में खड़ा रखा गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक की समिति बनाकर जांच कराई, जिसमें सामने आया कि हाइवा मालिक ने 50 हजार रुपये दिए थे। जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक ने पुलिस महानिरीक्षक के माध्यम से पुलिस महानिदेशक को भेजी थी। इसके बावजूद अब तक एसडीपीओ जाधव पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।