logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चंद्रपुर शहर की 54 जर्जर और खतरनाक इमारतों को महापालिका का नोटिस


चंद्रपुर: आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए संभावित दुर्घटना से बचने हेतू चंद्रपुर शहर महानगरपालिका ने  शहर के कुल 54 जर्जर और खतरनाक इमारतों को नोटिस जारी की है। मानसून के दौरान ऐसी इमारतों के ढहने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे नागरिकों की जान-माल को खतरा हो सकता है। इसी पार्श्वभूमि में महापालिका ने यह एहतियाती कदम उठाया है।

महापालिका ने जोन क्रमांक 1 की 28, जोन क्रमांक 2 की 16 और जोन क्रमांक 3 की 10 इस प्रकार कुल 54 इमारतों की सूची तैयार कर संबंधित मालिकों को इमारत खाली करने का नोटिस भेजा है। इसके साथ ही महापालिका ने एक विशेष टीम का गठन किया है जो इन जर्जर इमारतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी। 

मनपा आयुक्त विपिन पालीवाल ने स्पष्ट किया है कि जो इमारतें अत्यंत खतरनाक स्थिति में पाई जाएंगी, उन पर शीघ्र ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। महापालिका प्रशासन ने इस कार्य में संबंधित इमारत मालिकों और नागरिकों से सहयोग की अपील की है।