logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: नागपुर से चंद्रपुर मे एमडी ड्रग्स की तस्करी एलसीबी ने 101 ग्राम एमडी पावडर के साथ युवक को दबोचा, 5.90 लाख का माल जब्त


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले में बढ़ रहे नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) को बड़ी सफलता मिली है। वरोरा पुलिस थाना क्षेत्र के खंबाला शिवार में पुलिस ने  सूचना के आधार पर जाल बिछाकर नागपुर से चंद्रपुर एमडी ड्रग्स की खेप लेकर पहुंचे एक युवक को गिरफ्तार किया।

आरोपी की पहचान अमित कृष्णा गजभिये (निवासी इंदोरा, नागपुर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 101 ग्राम एमडी ड्रग्स पावडर, एक मोबाइल फोन और मोपेड वाहन और कुल 5 लाख 90 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है। बरामद एमडी ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक स्थानीय अपराध शाखा की टीम वरोरा क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे को गोपनीय सूचना मिली कि नागपुर का एक युवक भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स लेकर चंद्रपुर आने वाला है और उसे बिक्री के लिए सप्लाई किया जाना है।

सूचना मिलते ही एलसीबी की टीम ने खंबाला शिवार इलाके में घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ समय बाद मोपेड पर पहुंचे संदिग्ध युवक को पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान उसके पास से 101 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में आरोपी अमित गजभिये ने खुलासा किया कि वह नागपुर और चंद्रपुर के अपने अन्य साथियों की मदद से यह मादक पदार्थ बिक्री के लिए लेकर आया था। आरोपी ने पुलिस को अपने साथियों हर्षल टेंभेकर और सोहेल शेख उर्फ सोहेल के नाम भी बताए, जिसके बाद दोनों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें रवाना की गई हैं।

पुलिस अब इस पूरे ड्रग्स नेटवर्क की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चंद्रपुर जिले में यह नशीला पदार्थ किन लोगों तक पहुंचाया जा रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस मामले में वरोरा पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट  तहत अपराध दर्ज किया गया है।