logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: दिवाली गिफ्ट को लेकर युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने पाँच आरोपियों को किया गिरफ्तार


चंद्रपुर: चंद्रपुर शहर के दुर्गापुर इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। दिवाली गिफ्ट को लेकर मालिक और कामगार के बीच हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पुलिस ने इस मामले में सुजीत गणवीर सहित चार से पाँच लोगों को हिरासत में लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गापुर क्षेत्र में सुजीत गणवीर नामक युवक का पान ठेला है। उसके यहाँ नितेश ठाकरे नामक युवक पिछले कुछ महीनों से काम कर रहा था। दिवाली के त्योहार पर नितेश को अपने मालिक से नए कपड़े या कोई तोहफ़ा मिलने की उम्मीद थी। लेकिन, उस दिन सुजीत गणवीर शहर से बाहर गया हुआ था, इसलिए किसी भी कर्मचारी को दिवाली गिफ्ट नहीं दिया गया।

इस बात से नाराज़ होकर नितेश ठाकरे ने  काम पर जाना बंद कर दिया। इसी बात को लेकर सुजीत गणवीर और नितेश के बीच झगड़ा शुरू हो गया। मिली जानकारी के  अनुसार, दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से तीखा वाद-विवाद चल रहा था।धीरे-धीरे यह विवाद हत्या तक पहुँच गया। सुजीत गणवीर ने ऑनलाइन चाकू मंगवाकर नितेश की हत्या की योजना बनाई थी।

बीती रात नितेश को “फिल्म देखने चलो” के बहाने  कुछ दोस्तों के साथ बाहर बुलाया। नितेश के साथ उसका मामा का बेटा भी गया था।रात को सभी ने शराब पीने के बाद लॉ कॉलेज के पीछे  इलाके के पास सुनसान क्षेत्र में नितेश को ले गए। वहाँ आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने नितेश की मोटरसाइकिल को पद्मापुर क्षेत्र के नीले पानी नाले के पास ले जाकर जला दिया।सुबह जब लॉ कॉलेज परिसर के पास एक युवक का शव मिला, तो पूरे शहर में सनसनी फैल गई। मृतक का जिजा जब मौके पर पहुँचे तो उन्होंने शव की पहचान नितेश ठाकरे के रूप में की। पोलीस भी घटनास्थळ पर ही मौजूद थी। 

पुलिस त्वरित हरकत मे आई कार्रवाई की। प्राथमिक पूछताछ में नितेश के मामा के बेटे ने कबूल किया कि वह हत्या की रात नितेश के साथ था। पूछताछ में उसने पूरी घटना का खुलासा किया। इस आधार पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम और रामनगर पुलिस ने राधाकृष्ण टॉकीज इलाके से चार से पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।