logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

ममता और इंसानियत शर्मसार! चंद्रपुर में दिव्यांग महिला से दरिंदगी, 5 महीने की गर्भवती हुई पीड़िता


चंद्रपुर: महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के बीच एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने आत्मा को झकझोर कर रख दिया है। चंद्रपुर जिले के चिमूर तहसील में एक बेसहारा दिव्यांग (गतिमंद) महिला की मजबूरी का फायदा उठाते हुए एक नराधम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घिनौने कृत्य के कारण पीड़िता 5 महीने की गर्भवती हो गई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

आशा सेविकाओं की सतर्कता से खुला राज
पीड़िता बोल पाने में असमर्थ है और माता-पिता के निधन के बाद गाँव में अत्यंत दयनीय स्थिति में अकेली रहती थी। कुछ दिनों पहले गाँव की आशा सेविकाओं और स्थानीय महिलाओं को उसके शारीरिक बदलावों पर संदेह हुआ। जब उसे अस्पताल ले जाकर जांच कराई गई, तो पता चला कि वह 5 महीने की गर्भवती है।

भिसी पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़िता के भाई की शिकायत पर भिसी पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है, वहीं ग्रामीणों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।