logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर-चिमूर मार्ग पर पलटी एसटी बस, चालक की इलाज के दौरान मौत, करीब 12 यात्री घायल


चंद्रपुर: चंद्रपुर में चिमूर रोड पर एक भीषण हादसा हुआ. इस हादसे में एसटी बस दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण पलट गई, जिसमें चालक की मौत हो गई और करीब 12 यात्री घायल हो गई. यह घटना चारगांव के पास हुई. 

चंद्रपुर जिले के चिमूर बस स्थानक में चंद्रपुर-चिमूर मार्ग पर चलने वाली एक एसटी बस चारगांव के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई. इस भीषण दुर्घटना में बस चालक सुरेश भाटारकर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 10 से 12 यात्रियों को मामूली चोटें आईं. घायलों का वरोरा ग्रामीण अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

बस चिमूर से चंद्रपुर आ रही थी, तभी चालक ने अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क से उतरकर पलट गई. दुर्घटनाग्रस्त बस चारगांव के पलटी. स्थानीय नागरिक घटनास्थल पर पहुँचे और बचाव कार्य किया और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया.