logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

सांसद प्रतिभा धानोरकर का बैलगाड़ी मार्च, नागपुर-चंद्रपुर मार्ग पर यातायात बाधित, सोयाबीन की फसल को हुए नुकसान के लिए मदद की मांग


चंद्रपुर: वरोरा में आज सांसद प्रतिभा धानोरकर के नेतृत्व में किसानों ने बैलगाडी मोर्चा निकालते हुए चंद्रपुर–नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोरदार आंदोलन किया और घंटों तक यातायात ठप्प रखा।

चंद्रपुर जिले में हुई भारी बारिश के कारण सोयाबीन की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। किसानों को भारी आर्थिक फटका बैठने के बावजूद अब तक सरकार की ओर से किसी भी तरह की ठोस सहायता नहीं मिली है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सांसद धानोरकर ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

सांसद धानोरकर ने स्पष्ट कहा, "जिन मानकों पर वाशिम जिले के किसानों को मदद दी जा रही है, वही मानक चंद्रपुर जिले के किसानों पर भी लागू किए जाएं। किसानों को तुरंत आर्थिक मदद की घोषणा की जाए।” उन्होंने आगे राज्य सरकार से यह भी मांग की कि, पूरे राज्य में वर्षा से उत्पन्न स्थिति देखते हुए अत्याधिक वर्षा आपदा घोषित किया जाए तथा किसानों की जमीनों का पंचनामा कर तत्काल मुआवजा दिया जाए। इस मांग को लेकर सांसद धानोरकर स्वयं किसानों के साथ राजमार्ग पर बैठ गईं और जबरदस्त ठिय्या आंदोलन कर सरकार को चेतावनी दी।  

देखें वीडियो: