logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए बयानों की आलोचना, कहा - राहुल की सोच भारतीय संविधान के प्रति नकारात्मक


मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज मुंबई में 'साइबर जागरूकता माह अक्टूबर 2025 उद्घाटन कार्यक्रम' में बच्चों के लिए 'साइबर योद्धा' नामक एक कॉमिक पुस्तिका जारी की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा, “आज, महाराष्ट्र में हमने साइबर जागरूकता माह की शुरुआत की है। आज साइबर क्राइम की चुनौती सड़क पर होने वाले अपराधों से भी बड़ी है। यह समाज पर एक नया बोझ डालता है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “महाराष्ट्र में, हमने देश का सर्वश्रेष्ठ साइबर सुरक्षा केंद्र स्थापित करके इस समस्या से निपटने के लिए अपने सिस्टम को मजबूत किया है। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इस अपराध को रोका जाए और इसके बारे में जागरूकता बढ़ाई जाए।” 

वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए गए बयानों पर फडणवीस ने कहा, “राहुल गांधी भारतीय संविधान की ताकत पर बिल्कुल विश्वास नहीं करते। इसका एक कारण यह है कि उन्हें भारत के इतिहास की जानकारी नहीं है। उनके मन में हमारे संविधान के प्रति नकारात्मक सोच है। इसलिए मैं बार-बार कहता हूं कि वह एक सीरियल लायर हैं। 

देखें वीडियो: