logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, संघ से संविधान स्वीकारने, मनुस्मृति जलाने की मांग; पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया


नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संविधान स्वीकार करने और मनुस्मृति जलाने की माँग को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता नागपुर के रेशमबाग स्थित संघ के स्मृति भवन में संघ कार्यकर्ताओं को संविधान की एक प्रति देने पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को सक्करदरा चौक पर रोका और हिरासत में ले लिया।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में संविधान की एक प्रति लेकर सक्करदरा चौक से विरोध प्रदर्शन शुरू किया। उन्होंने सक्करदरा चौक स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर रेशमबाग स्थित स्मृति मंदिर जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए माँग की कि संघ को अब सौ साल बाद तो संविधान स्वीकार करना चाहिए और मनुस्मृति जलानी चाहिए।