logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुरानी रंजिश में हुआ खूनी झड़प, यशोदरा नगर में दो ट्रांसपोर्टरों पर जानलेवा हमला; CCTV फुटेज आया सामने ⁕
  • ⁕ Nagpur: बाइक के अगले हिस्से से निकला जहरीला कोबरा, दो युवकों ने समय रहते बाइक रोककर टाला बड़ा हादसा ⁕
  • ⁕ नागपुर मनपा में महिला राज; नीता ठाकरे महापौर, लिला हाथीबेड उपमहापौर निर्वाचित; लगे जय श्री राम और जय संविधान के नारे ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, पुलिस कर्मी पर किया जानलेवा हमला, दोनों हुए गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महानगरपालिका महापौर, उपमहापौर चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी में अंदरूनी कलह आई नजर, कई नामांकन पत्र दाखिल ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादी विरोधी अभियान में तीन माओवादी ढेर, एक जवान वीरगति को प्राप्त ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Akola

अकोट में भाजपा-एमआईएम गठबंधन तोड़ने के पीछे कांग्रेस, एमआईएम का आरोप


अकोला: नगरपालिका चुनाव परिणामों के प्रभाव अब सीधे महानगरपालिका की राजनीति में दिखने लगे हैं। अकोट नगरपरिषद में सत्ता गठन के लिए भाजपा और एमआईएम के बीच बना गठबंधन आखिरकार टूट गया। हालांकि, इस गठबंधन को तोड़ने के पीछे कांग्रेस की बेचैनी मुख्य कारण रही, ऐसा गंभीर आरोप एमआईएम के नगरसेवकों ने लगाया है।

अकोट नगरपरिषद में एमआईएम के पांच नगरसेवक विजयी होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। इसी पृष्ठभूमि पर कांग्रेस ने इस गठबंधन की आलोचना कर दबाव बनाया, जिसके फलस्वरूप भाजपा-एमआईएम गठबंधन टूटा, यह दावा एमआईएम ने किया है। 

इसके अलावा, अकोला महानगरपालिका के आगामी चुनाव में भी एमआईएम के कई उम्मीदवार जीतने की संभावना से कांग्रेस में बेचैनी बढ़ी है, ऐसा आरोप एमआईएम ने लगाया। इन समस्त राजनीतिक घटनाक्रमों पर जनता 15 जनवरी को होने वाले महापालिका मतदान में कांग्रेस को जवाब देगी, ऐसा एमआईएम के नगरसेवकों ने दावा किया।