logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुरानी रंजिश में हुआ खूनी झड़प, यशोदरा नगर में दो ट्रांसपोर्टरों पर जानलेवा हमला; CCTV फुटेज आया सामने ⁕
  • ⁕ Nagpur: बाइक के अगले हिस्से से निकला जहरीला कोबरा, दो युवकों ने समय रहते बाइक रोककर टाला बड़ा हादसा ⁕
  • ⁕ नागपुर मनपा में महिला राज; नीता ठाकरे महापौर, लिला हाथीबेड उपमहापौर निर्वाचित; लगे जय श्री राम और जय संविधान के नारे ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, पुलिस कर्मी पर किया जानलेवा हमला, दोनों हुए गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महानगरपालिका महापौर, उपमहापौर चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी में अंदरूनी कलह आई नजर, कई नामांकन पत्र दाखिल ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादी विरोधी अभियान में तीन माओवादी ढेर, एक जवान वीरगति को प्राप्त ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

सीएम फडणवीस का नागपुर में तूफानी प्रचार, नंदनवन और रामनगर मैदान में जनसभा, तर्री पोहा चर्चा में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद


नागपुर: महाराष्ट्र में चुनावी माहौल के बीच आज गुरुवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दौरे पर रहेंगे। नागपुर में वे तूफानी प्रचार करते हुए पूर्व और पश्चिम नागपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे और भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील करेंगे। इसके साथ ही खास अंदाज़ में तर्री पोहा चर्चा के जरिए आम नागरिकों और कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज नागपुर में भाजपा के लिए तूफानी चुनावी प्रचार करेंगे। उनके दौरे को लेकर शहर की सियासत में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री पूर्व और पश्चिम नागपुर विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित कर भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में वोट की अपील करेंगे और सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे।

मुख्यमंत्री की पहली चुनावी सभा शहर के नंदनवन परिसर में आयोजित होगी, जबकि दूसरी बड़ी सभा रामनगर मैदान में होगी। इन सभाओं के जरिए मुख्यमंत्री नागपुर सहित पूरे राज्य में हुए विकास कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा पेश करेंगे और आगामी योजनाओं का विज़न भी साझा करेंगे।

इस दौरे को खास बनाने वाला एक और कार्यक्रम है। नागपुर की पहचान बन चुकी ‘तर्री पोहा चर्चा’। इस अनौपचारिक संवाद के माध्यम से मुख्यमंत्री आम नागरिकों, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ेंगे। तर्री पोहा चर्चा के दौरान वे जमीनी समस्याओं को सुनेंगे और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का प्रयास करेंगे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण भी नागपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा संगठन ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।