logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

मनपा चुनाव के दिन 15 जनवरी को रहेगा अवकाश, राज्य सरकार ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना


नागपुर: राज्य में होने वाले मनपा चुनाव के मद्देनजर राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सरकार ने मतदान के दिन मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 15 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है, जिसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

आगामी महानगरपालिका चुनाव में अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने 15 जनवरी को अवकाश घोषित करने की अधिसूचना जारी की है। यह अवकाश मतदान के दिन लागू रहेगा, जिससे नागरिक बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

अधिसूचना के अनुसार, महानगरपालिका क्षेत्र में आने वाले शासकीय और निजी संस्थानों के कर्मचारियों को मतदान के लिए छुट्टी दी जाएगी। हालांकि, यह अवकाश केवल महानगरपालिका क्षेत्र तक ही सीमित रहेगा। प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 15 जनवरी को अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाएं।