logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: खेत में काम कर रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत; रामटेक तहसील के सिल्लारी की घटना


नागपुर: नागपुर जिले से एक बेहद दुखद और चिंताजनक खबर सामने आई है। रामटेक तहसील के सिल्लारी क्षेत्र में वन्यजीव और मानव संघर्ष ने एक बार फिर जान ले ली है। खेत में काम कर रही एक महिला पर बाघ के हमले से इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि वर्ष 2026 में यह हिंसक वन्यजीव हमले में पहली मानव बलि मानी जा रही है।

नागपुर जिले की रामटेक तहसील अंतर्गत पवनी वन प्रभाग, सिल्लारी क्षेत्र में खेत में काम कर रही 42 वर्षीय महिला पर बाघ ने हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान संगीता गोपीचंद वाघारे के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार 6 जनवरी को शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच वह खेत में काम कर रही थीं, तभी अचानक बाघ ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों की मदद से घायल महिला को तत्काल देवलापार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग और देवलापार पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक मुआवजा देने और क्षेत्र में बाघ की निगरानी बढ़ाने की मांग की है।