logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: कांग्रेस के बागियों पर कार्रवाई कब? पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग


चंद्रपुर: शहर महानगरपालिका चुनावों में उम्मीदवार चयन को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में जबरदस्त राजनीतिक खींचतान देखने को मिली। उम्मीदवारों की घोषणा होते ही कई जगहों पर बगावत सामने आई, जिसमें कांग्रेस में बड़े पैमाने पर बगावती तेवर नजर आ रहे हैं।

शहर के कई वार्डों में कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ बागी प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है। इस बगावत से पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों को नुकसान पहुंचने की प्रबल आशंका जताई जा रही है। इसी कारण पार्टी कार्यकर्ता और उम्मीदवार बागियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान बागियों पर तत्काल कार्रवाई की जाती है। लेकिन महानगरपालिका चुनाव में अब तक बागियों के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाया गया नहीं दिख रहा है। इससे पार्टी नेतृत्व की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं और कार्यकर्ताओं व उम्मीदवारों में नाराजगी देखी जा रही है। अब सभी की निगाहें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के फैसले पर टिकी हैं।