logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

कांग्रेस नेता हिदायत पटेल की इलाज के दौरान मौत, मस्जिद से निकलते वक्त अज्ञात ने किया था हमला


अकोला:  महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष हिदायत पटेल की हत्या ने अकोला जिले की सियासत को पूरी तरह गर्मा दिया है। घटना के बाद जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं परिवार ने आरोपियों को गिरफ्तार किए बिना शव को नहीं हटाने और आंदोलन करने की चेतावनी दे दी है।

अकोला जिले के अकोट तहसील के मोहला गांव में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष हिदायत पटेल पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमले के पीछे राजनीतिक और पारिवारिक विवाद को कारण माना जा रहा है।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने फरार आरोपी उबेद पटेल को पकड़ लिया। इस मामले ने जिले की कानून व्यवस्था और राजनीतिक हलकों में सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि हत्या में राजनीतिक नेताओं की भूमिका भी हो सकती है।

इस सिलसिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजित पवार गुट के जिला अध्यक्ष बदरुज्जमा, कांग्रेस पदाधिकारी राजू बोचे, संजय बोडखे, फाजिल खान और फारूक खान पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। हिदायत पटेल के भतीजे ने चेतावनी दी है कि जब तक इन पांच आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे शव को अकोट ग्रामीण पुलिस स्टेशन में रखेंगे।