logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Amravati

संघ के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी सीजेआई गवई की मां कमला गवई, स्वास्थ्य का दिया हवाला


अमरवती: मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई की माता डॉ. कमल गवई ने स्पष्ट किया है कि वह 5 अक्टूबर, 2025 को अमरावती में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी। डॉ. गवई ने बताया कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति और चिकित्सकीय सलाह के कारण वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगी।


डॉ. गवई ने अपने और अपने दिवंगत पति के खिलाफ फैलायी गई झूठी टिप्पणियों पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन हमेशा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की विचारधारा और विपश्यना आंदोलन के लिए समर्पित रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि कभी किसी मंच पर जाना पड़ा, तो वह केवल आंबेडकर के विचारों और भारतीय संवैधानिक मूल्यों पर ही अपने विचार साझा करेंगी।

ज्ञात हो कि, विजयदश्मी पर संघ के 100 वर्ष पुरे हो रहे हैं। इसको लेकर संघ शताब्दी कार्यक्रम माना रहा है। इसी के तहत अमरावती में संघ का विजयदशमी कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। जिसमें सीजेआई भूषण गवाई की मां कमला गवाई को मुख्य अतिथि के तौर पर निमंत्रण दिया गया था। हालांकि, पहले तो उनके नहीं जाने की खबरें आई लेकिन दो दिन पहले उनके बेटे और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया गवाई के नेता राजेंद्र गवाई ने बयान दिया था और कहा था कि, उनकी मां कार्यक्रम में शामिल होंगी।