logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: एटीएम लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़; एक गिरफ्तार, तीन अन्य की तलाश जारी


चंद्रपुर: चंद्रपुर तहसील के पांढरकवडा स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम को गैस कटर से तोड़ने की कोशिश करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में स्थानीय अपराध शाखा को बड़ी सफलता मिली है।

इस मामले में पुलिस ने राजस्थान से जिल्ली सरदार खान को गिरफ्तार किया है, जबकि हरियाणा से साजिद खान राजुद्दीन और राजस्थान से शैकुल उन्नास खान काला गुमटकी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए विशेष पुलिस दल भेजे गए हैं।

एलसीबी की टीम पिछले 13 दिनों से आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस जांच में 900 से 1000 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद तकनीकी विशेषज्ञता के आधार पर तेलंगाना राज्य के मंचेरियल जिले के चिन्नूर से जिल्ली सरदार खान को गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम ने पुलिस अधीक्षक मुम्मक सुदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कटकड़े और पुलिस निरीक्षक अमोल कचोरे के मार्गदर्शन में की।