logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: दिघोरी में चुलबंद नदी पर पकड़ी गई प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू, वाहन सहित 11 लाख रुपये का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार


भंडारा: भंडारा के दिघोरी में प्रतिबंधित तम्बाकू की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 11 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  

भंडारा पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि स्कार्पियो वाहन में सुगंधित तम्बाकू का परिवहन किया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन के नेतृत्व में आतंकवाद विरोधी शाखा और दिघोरी मोठी के पुलिस अधिकारियों ने एक संयुक्त अभियान चलाया और प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू का परिवहन कर रहे इस स्कॉर्पियो वाहन को पकड़ा।

यह कार्रवाई दिघोरी के चुलबंद नदी पुल पर हुई। पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी की जांच की तो उसमें 11 लाख 16 हजार 655 रुपये की प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू मिली। पुलिस ने वाहन चालक कोंधा कोसरा के भरत नरेश खापरीकर (19) और अडयाल के नयन राजेश नंदनवार (21) के खिलाफ दिघोरी पुलिस में मामला दर्ज किया है।