logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ramtek: 20 रूपए के लिए 13 वर्षीय छात्र ने लगाई फांसी, माँ द्वारा पैसे मांगने का कारण पूछने पर उठाया कदम


नागपुर: नागपुर जिले की रामटेक तहसील अंर्तगत आने वाले देवलापार थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरई गांव के एक 13 वर्षीय छात्र को मां के द्वारा 20 रूपए नहीं दिए जाने से आहत छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, इस घटनाक्रम के कारण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवजीवन हाईस्कूल पथरई में पढ़ने वाले छात्र नैतिक संजय दशमेर स्कूल के लिए तैयार होने के बाद अपनी मां से 20 रूपए की मांग की, जिसमें मां ने पैसे मांगने का कारण पुछा, तो नैतिक कोई उत्तर न देते हुए घर से निकल गया. इसी के साथ कुछ देर बाद खबर आई कि, नैतिक ने एक झाड में फंदे से लटक कर फांसी लगा ली.

घटना की जानकारी मिलते ही देवलापार पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर नैतिक को देवलापार ग्रामीण रूग्णालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. देवलापार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.