logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने दिया नवजात को जन्म; आरोपी फरार


नागपुर: नागपुर शहर के पांचपावली थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शादी का झूठा आश्वासन देकर पीड़िता के साथ कथित तौर पर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी आरोपी को होने के बावजूद यह सिलसिला जारी रहने का आरोप है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की आरोपी से स्कूल में पढ़ाई के दौरान दोस्ती हुई थी। आरोप है कि 27 अगस्त 2025 को आरोपी ने पीड़िता को अपने घर बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी आरोपी ने कथित तौर पर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिसके चलते पीड़िता गर्भवती हो गई।

बताया जा  रहा है कि 12 अक्टूबर 2026 को पीड़िता ने एक नवजात बालक को जन्म दिया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पांचपावली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।