Chandrapur: चंद्रपुर पुलिस का बड़ा एक्शन! मकोका के फरार आरोपियों की संपत्ति पर कार्रवाई की तैयारी
चंद्रपुर: चंद्रपुर में संगठित अपराध और गोवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। रामनगर पुलिस थाने में दर्ज मकोका के मामले में फरार पांच आरोपियों के घरों पर संपत्ति जब्ती की नोटिस लगाई गई हैं। इतना ही नहीं, पुलिस ने आरोपियों को निर्धारित समय में न्यायालय में हाजिर होने की चेतावनी दी है। हाजिर नहीं होने पर उनकी चल-अचल संपत्ति जब्त की जा सकती है।
वहीं, घुग्घुस पुलिस थाने में गोवंश तस्करी के एक अन्य मामले में 65 गोवंश, ट्रक और मोबाइल सहित 27 लाख 82 हजार रुपये का माल जब्त किया गया था। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हैं। गिरोह की संगठित गतिविधियों को देखते हुए 11 अक्टूबर को इस मामले में भी मकोका की धाराएं जोड़ी गईं। चंद्रपुर उपविभाग में एसडीपीओ प्रमोद चौगुले के नेतृत्व में छह महीने के भीतर यह दूसरी मकोका कार्रवाई बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी और अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया है।
admin
News Admin