logo_banner
Breaking
  • ⁕ Yavatmal: ACB की बड़ी करवाई, रिश्वत लेते दो अधिकारी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में दो धारदार तलवारें लेकर दहशत फैलाने वाले शख्स को पुलिस ने दबोचा ⁕
  • ⁕ Gondia: उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजित पवार के अस्थि कलश का गोंदिया में भावुक दर्शन, कोरणी घाट पर होगा अस्थि विसर्जन ⁕
  • ⁕ Bhandara:कांग्रेस को झटका, ओबीसी जिलाध्यक्ष शंकर राऊत ने भाजपा में किया प्रवेश ⁕
  • ⁕ Bhandara: किसानों का पटाखा फोड़ आंदोलन, धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने की मांग ⁕
  • ⁕ नई दिल्ली में दिवंगत अजित पवार की श्रद्धांजली सभा, सांसद प्रफुल्ल पटेल ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ में जल्दबाजी को लेकर दिया जवाब ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

Buldhana: महिला ने पहले बच्चों को खुद से बांधा, फिर तालाब में लगाई छलांग!


बुलढाणा: जिले के पिंप्री गवळी गांव से एक तालाब से एक दो बच्चो और महिला के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों बच्चे महिला से बंधे हुए थे। घटना सामने आते ही ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकला। शुरूआती जांच में महिला द्वारा दिनों बच्चों को साथ लेकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। 

बुलढाणा जिले के पिंप्री गवळी गांव में तालाब के किनारे गए कुछ ग्रामीणों को तालाब में शव नजर आया।  ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तालाब से शव निकाला। तालाब में एक नहीं बल्कि तीन लोगों के शव मिले। ये जिनमे एक महिला और दो मासूम बच्चों के थे। तीनों एक दूसरे के साथ बंधे थे।

तालाब से शव बाहर निकाले जाने के बाद उनकी पहचान भी हो गई। मृतकों में  पार्वती प्रकाश इंगळे और उसके आठ वर्षीय बेटा आर्यन इंगळे और बेटी प्राची इंगळे शामिल है।  जिस तरह से तीनों का शव मिला है उसके तो ये अनुमान लगाया जा रहा है की महिला ने अपने बच्चों के साथ ख़ुदकुशी की होगी , लेकिन कोई सुसाइट नॉट नहीं मिला है। जिससे इस घटना को लेकर कई अन्य कयास भी लगाए जा रहे है।  

जानकारी के अनुसार,  महिला का उसके पति से किसी बात पर विवाद हुआ था जिसके बाद से वो बच्चों को लेकर अलग रह रही थी। फ़िलहाल इस मामले में पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जाँच पड़ताल कर रही है।