logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati News: समृद्धि महामार्ग पर ट्रक का टायर फटने से लगी भीषण आग, दो लोगों की जलकर मौत


Samruddhi Mahamarg Expressway Accident: नांदगांव खंडेश्वर तहसील के तलेगांव पुलिस थाना क्षेत्र में समृद्धि महामार्ग के चैनल नंबर 127 पर ट्रक का टायर फटने के बाद आग लग गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

अमरावती: महाराष्ट्र के समृद्धि महामार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जलकर मौत हो गई। नांदगांव खंडेश्वर तहसील में तलेगांव पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह चैनल नंबर 127 पर एक ट्रक का अचानक टायर फट गया। इसके बाद ट्रक में आग लग गई, जिसमें दो लोगों की झुलसकर मौत हो गई।

फूलगोभी लेकर जा रहा था ट्रक
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ ट्रक फूलगोभी लेकर जा रहा था। समृद्धि महामार्ग पर चलते समय ट्रक का टायर अचानक फट गया, जिसके बाद वाहन में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो लोगों की जान चली गई।

हादसे के कारणों की जांच जारी
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित पुलिस क्षेत्र में मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के विस्तृत कारणों को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।