logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लाखों रुपये लूटने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन लूटेरे अब भी फरार


बुलढाणा: बुलढाणा जिले में कुछ दिनों पहले दो अलग- अलग घटनाओं में व्यापरियों को रोककर, उनपर हमला करके अज्ञात लूटेरों ने लाखों रुपये लुटे थे. पुलिस ने अब दोनों घटनाओं में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.  

कुछ दिनों पहले नांदुरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में जलगांव जामोद नांदुरा रोड पर एक व्यापारी की चार पहिया गाड़ी को रोककर, उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर 3 लाख 78 हजार रुपये का माल लूटा गया था. दूसरी घटना किनगांव राजा थाना क्षेत्र के रहेरी पुल पर ही थी जहां एक व्यापारी को रोका गया और उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर 4 लाख 43 हजार रुपये लूट लिये गये थे.

इस मामले में दोनों थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. अब इनमें से दोनों घटनाओं के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीन आरोपी फिलहाल फरार हैं. पुलिस ने आरोपियों से करीब साढ़े पांच लाख रुपये का सामान जब्त कर लिया है. पुलिस ने जानकारी दी है कि दोनों घटनाओं में संलिप्त ये आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं. सभी के खिलाफ पहले से गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.