logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: जवाहर नगर भारी में मामूली बात पर दामाद ने चाकू से वार कर की ससुर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार


यवतमाल: शहर के जवाहर नगर भारी में मामूली बात पर दामाद ने ससुर की कुल्हाड़ी वारकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात सोमवार की रात करीब 10 बजे हुई। सिटी पुलिस ने आरोपी दामाद को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

मृतक की पहचान दिलीप पुरूषोत्तम वाडेकर (55) जवाहरनगर भारी के रूप में हुई है। हत्यारे का नाम रचिद्र सतीश झिबलकर (27) जवाहर नगर भारी है। मृतक दिलीप वाडेकर और आरोपी रचिद्र झिबलकर ससुर-दामाद हैं। 27 जनवरी की रात को उनके बीच विवाद हो गया। दामाद रचिद्र ने अपने ससुर दिलीप वाडेकर की चाकू से वारकर हत्या कर दी। इस समय परिजनों ने दिलीप वाडेकर को वसंतराव नाइक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

इस घटना की जानकारी मिलते ही उपविभागीय पुलिस अधिकारी दिलीप बैसाणे, शहर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक रामकृष्ण जाधव, शहर डीबी स्क्वाड के सहायक पुलिस निरीक्षक विकास डांडे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दामाद को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच शहर पुलिस द्वारा की जा रही है।