logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

साथी की हत्या का बदला,नक्सलियों ने नक्सली की हत्या कर ली


प्रतिकात्मक चित्र 

गडचिरोली : नक्सलग्रस्त जिले गडचिरोली में नक्सलियों ने ही अपने एक साथ की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी.यह घटना  एटापल्ली तहसील के गर्देवाडा में घटी है. दिलीप उर्फ नितेश गजू हिचामी 26 वर्षीय ऐसा मृत नक्सली का नाम है.जिसकी हत्या नक्सलियों कुख़्यात नक्सली  शंकर राव उर्फ वाचम शिवा की हत्या का आरोप लगाते हुए की है.मृत नक्सली तहसील के ही झुरी गांव का मूल निवासी है.सोमवार की मध्यरात्री गर्देवाडा के पास गोलियों के भून कर हत्या की.मृतक दिलीप वर्ष 2011 में पुलिस के कहने पर नक्सली आंदोलन में शामिल हुआ था.2012 में वो  कसनसूर एलओएस का पूर्णकालिक सदस्य बनकर काम कर रहा था.दो महीने पहले सितंबर 2022 तक वो लगातार देश विरोधी आंदोलन के कामकाज को देख रहा था.बताया जा रहा है की दिलीप ने नक्सलियों की विभागीय समिति के सदस्य शंकर राव उर्फ़ वाचम शिवा की पुलिस के कहने पर हत्या की थी.जबकि यह हत्या एक मुठभेड़ में होने का दिखावा दिलीप के द्वारा किया गया था.दिलीप के शव के पास नक्सलियों द्वारा छोड़े गए पत्र में कहा गया है की दिलीप ने ही शंकर की हत्या की थी.

जिस नक्सली की हत्या का आरोप लगाकर दिलीप की हत्या की गई वह शंकर नक्सलियों की विभागीय समिति का सदस्य था.और 40 वर्षों तक विविध दलम में रहकर हिंसक कार्रवाइयों को अंजाम दिया। ज़्यादातर समय उसने दंडकारण्य के अलग-अलग ज़ोन में बिताया था.नक्सलियों के बीच उसे डॉक्टर कहकर संबोधित किया जाता था.