logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: गड़चिरोली में 62 लाख के इनामी 6 खूंखार नक्सलियों ने किया समर्पण


गड़चिरोली: महाराष्ट्र सरकार की नक्सल समर्पण नीति को एक और बड़ी सफलता मिली है। गड़चिरोली जिला मुख्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में 62 लाख रुपये के इनामी छह खूंखार नक्सलियों ने पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

समर्पण करने वालों में 2 डिवीजन कमेटी मेंबर (डीवीसीएम), 1 कमांडर, 2 पार्टी पीपुल्स कमेटी मेंबर (पीपीसीएम) और 1 एरिया कमेटी मेंबर (एसीएम) शामिल हैं। भिमन्ना ऊर्फ सखलाल ऊर्फ व्यंकटेश मत्तय्या क्लमेथे (58), अहेरी तहसील के करंचा निवासी, उत्तर बस्तर डिवीजन मास टीम के डीवीसीएम। विमलक्का ऊर्फ शंकरअक्का विस्तारय्या सडमेक (56), अहेरी तहसील के मांड्रा निवासी, माड डिवीजन के डीवीसीएम।

कविता ऊर्फ शांति मंगहु मज्जी (34), भामरागड़ तहसील के पडतानपल्ली निवासी, पश्चिम लूरो टेलर टीम की कमांडर। नागेश ऊर्फ आयताला गुड़ी माडवी (39), बीजापुर जिले के भैरामगड तहसील अंतर्गत पामरा निवासी, कंपनी क्रमांक 10 के पीपीसीएम। शेष दो नक्सली भी बीजापुर जिले के गंगालूर तहसील क्षेत्र के हैं। इन सभी पर मिलाकर कुल 62 लाख रुपये का इनाम घोषित था।