logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gadchiroli

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गढ़चिरोली जिले के आहेरी में किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण


गढ़चिरोली: गढ़चिरोली जिले के आहेरी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में शनिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 100 बेड के महिला एवं बाल अस्पताल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले की विभिन्न तहसीलों में स्थापित नव-निर्मित ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) का भी लोकार्पण किया। दक्षिण गढ़चिरोली के लिए यह दिन नई उम्मीदों और विकास की दिशा में एक बड़ा कदम रहा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को जिले में चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने आहेरी में राज्य सरकार द्वारा निर्मित 100 बेड क्षमता वाले अत्याधुनिक महिला एवं बाल अस्पताल का उद्घाटन किया, जिससे जिले की महिलाओं और बच्चों को अब बेहतर उपचार सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही प्राप्त होंगी। 83 करोड़ की लागत से अस्पताल का निर्माण किया गया है। इसी के साथ जिले की सभी तहसीलों में ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) का लोकार्पण भी किया गया, जो ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और सुदृढ़ करेगा।

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने सिरोंचा में एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का भूमिपूजन भी किया। आहेरी में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मंत्री आशीष जयसवाल, विधायक धर्मराव बाबा आत्रम, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपने संबोधन में कहा कि इन परियोजनाओं से जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं अब हर जरूरतमंद तक पहुंचेंगी। यह कदम गढ़चिरोली के सर्वांगीण विकास की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।