logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: फुलनार में महज 24 घंटे में बनकर तैयार हुई पुलिस चौकी, सी-60 जवानों के साथ पुलिस अधिकारियों ने बंटाया हाथ


गड़चिरोली: पड़ोसी छत्तीसगढ़ राज्य के किसी भी स्थान पर नक्सली वारदात होने पर भामरागढ़ तहसील के जंगल रास्ते ही नक्सली आश्रय लेने के लिए गड़चिरोली जिले में दाखिल होते है। नक्सलियों के इसी खुफियां रास्ते को बंद करने की योजना जिला पुलिस विभाग ने बनाई है। भामरागढ़ तहसील के विभिन्न 8 स्थानों पर पुलिस चौकियों का निर्माण करने के बाद रविवार को नक्सल प्रभावित ग्राम फुलनार (कैम्प गुंडूरवाही) में विभाग ने महज चौबिस घंटे के भीतर पुलिस चौकी का निर्माण किया है।

क्षेत्र की सुरक्षा के साथ स्थानीय नागरिकों को विकास की मुख्य धारा से जाेड़ने के मुख्य उद्देश्य को लेकर यह पुलिस चौकी आरंभ की गयी है। रविवार को विभाग के आला-अधिकारियों की प्रमुख उपस्थिति में जनजागरण सम्मेलन के आयोजन के साथ इस पुलिस चौकी का लोकार्पण किया गया। 

नवनिर्मित इस पुलिस चौकी के निर्माण के लिए सी-60 के 1 हजार जवानों के साथ बीडीडीएस की 21 टीमें, नवनियुक्त पुलिस जवान, 500 विशेष पुलिस अधिकारियों ने अपना हाथ बंटाया। वहीं इस कार्य के लिए 4 जेसीबी, 7 ट्रेलर, 2 पोकलेन, 25 ट्रकों की मदद भी ली गयी। इस पुलिस मदद केंद्र में सुरक्षाबलों की सुविधा के लिए वाइफाइ सुविधा, 12 पोर्टा कैबिन, जनरेटर शेड, पीने के पानी के लिए आर. ओ. प्लांट, मोबाईल टॉवर, टाईलेट सुविधा, पोस्ट सुरक्षा के लिए मॉक वॉल, बीपी मोर्चा, 8 सैंड मोर्चा का निर्माणकार्य किया गया।

इस पुलिस चौकी में गड़चिरोली पुलिस दल के 3 अधिकारी, 50 जवानों के साथ एसआरपीएफ ग्रुप 14, संभाजीनगर सी कंपनी के 2 प्लाटून और सीआरपीएफ 37 बटालियन एफ कंपनी के एक सहायक कमांडंट व 62 अधिकारी, जवानों समेत विशेष अभियान दल के 200 कमांडोज को तैनात किया गया है। पुलिस चौकी के लोकार्पण के समय क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए जनजागरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय नागरिकों को विभिन्न प्रकार के साहित्यों का वितरण किया गया।