logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: भाजपा–एनसीपी (अजित पवार गुट) में सत्ता साझेदारी, भाजपा के भीतर असंतोष खुलकर सामने आया


गडचिरोली: गढ़चिरौली नगर पालिका में विषय समितियों के अध्यक्ष पदों के चुनाव बुधवार को संपन्न हुए। इस दौरान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राज्य स्तरीय सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) को सत्ता में भागीदारी दी। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया में भाजपा के भीतर आंतरिक असंतोष खुलकर सामने आया।

चुनाव प्रक्रिया दोपहर में नगर पालिका सभागृह में पीठासीन अधिकारी एवं उपविभागीय अधिकारी अरुण एम. की उपस्थिति में शुरू हुई। महायुति की साझा नीति के तहत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को जल आपूर्ति समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई। एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेता लीलाधर भारदकर को जल आपूर्ति समिति का अध्यक्ष चुना गया।

महिला एवं बाल कल्याण समिति को लेकर भाजपा में मतभेद

महिला एवं बाल कल्याण समिति के चुनाव को लेकर भाजपा के भीतर मतभेद उभरकर सामने आए। भाजपा की ओर से इस पद के लिए अर्चना निम्बोड का नाम प्रस्तावित किया गया था, लेकिन वे जल आपूर्ति समिति की जिम्मेदारी चाह रही थीं। जब जल आपूर्ति समिति एनसीपी को दिए जाने की घोषणा हुई, तो उन्होंने नाराज़गी जताते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया।

नगर पालिका परिसर में विधायक डॉ. मिलिंद नरोटे और एनसीपी के जिला अध्यक्ष रवींद्र वासेकर ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद भाजपा ने तत्काल निर्णय लेते हुए सीमा कन्नमवार को महिला एवं बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष तथा शिल्पा गवारे को उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया।

कांग्रेस ने दी चुनौती, भाजपा को मिली जीत

भाजपा के भीतर चल रहे घटनाक्रम के बीच कांग्रेस ने मनीषा खेवले और मेघा वरगंटीवार को मैदान में उतारकर चुनावी चुनौती पेश की। हालांकि मतदान में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को चार मत, जबकि कांग्रेस को दो मत प्राप्त हुए, जिससे भाजपा की जीत सुनिश्चित हो गई।

कांग्रेस दल के नेता सतीश विधाते ने कहा कि कांग्रेस नगर पालिका में शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर जनता के हित में मजबूती से आवाज़ उठाती रहेगी। उल्लेखनीय है कि चुनाव से पहले भाजपा के एक गुट ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को सत्ता में शामिल किए जाने का कड़ा विरोध भी किया था।

विषय समिति पदाधिकारियों की सूची


  • स्थायी समिति: अधिवक्ता प्रणति निंबोरकर (अध्यक्ष)
  • वित्त एवं नियोजन समिति: निखिल चारडे (उपाध्यक्ष)
  • शिक्षा समिति: हर्षल गेदाम
  • लोक निर्माण समिति: अनिल कुंगड़कर
  • स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति: मुक्तेश्वर कटवे
  • जल आपूर्ति समिति: लीलाधर भारदकर
  • महिला एवं बाल कल्याण समिति:
    • अध्यक्ष: सीमा कन्नमवार
    • उपाध्यक्ष: शिल्पा गवारे