logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gadchiroli

गडचिरोली में नक्सलवाद अंतिम सांस पर! अब सिर्फ 7 नक्सली बचे, 31 मार्च तक समर्पण नहीं तो सीधी कार्रवाई


गड़चिरोली: मंगलवार, 3 फरवरी की देर रात से लगातार तीन दिनों तक महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा से सटे अबूझमाड़ जंगल परिसर में नक्सलियों के साथ जारी रहीं भीषण गोलिबारी में सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को मार गिरया। ढेर इन सभी नक्सलियों पर महाराष्ट्र सरकार ने कुल 71 लाख रूपयों का इनाम घोषित किया था। मारे गये नक्सलियों में गड़चिरोली विभागीय समिति का प्रभारी, पश्चिम सब जोनल ब्यूरो का प्रभारी और कंपनी क्रमांक 10 का प्रभारी प्रभाकर समेत एक कमांडर, 1 पीपीसीएम, 2 एसीएम स्तर के वरिष्ठ नक्सलियों के साथ 2 दलम सदस्य नक्सलियों का समावेश है। 

मृतक सभी नक्सलियों की शिनाख्त विभाग के इंटेलिजन्स ब्यूरो ने कर ली है। अब जिले में केवल 7 नक्सली शेष होकर इन सभी नक्सलियों को आगामी 31 मार्च तक आत्मसमर्पण करने का आह्वान किया गया है। दी गयी कालावधि में समर्पण न करने पर प्रभाकर जैसा अंजाम भुगतना होगा। इस आशय की चेतावनी देते हुए शनिवार, 7 फरवरी की दोपहर जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने इस एन्काऊंटर विस्तृत जानकारी पत्रकारों से साझा की। 

मारे गये नक्सलियों में कंपनी क्रमांक 10 का प्रभारी 25 लाख रूपये इनामी तेलंगाणा राज्य के इसरोजीवाड़ा निवासी प्रभाकर उर्फ रवी उर्फ प्रकालवीर उर्फ स्वामी उर्फ लोकेती चंदरराव (57) के साथ 16 लाख इनामी कंपनी क्रमांक 5 के कमांडर छग राज्य के बीजापुर निवासी पागु मोडकाम (30), 8 लाख इनामी प्रभाकर की गार्ड पीपीसीएम छग के सुकमा निवासी अनिला उर्फ बुदरी कोवाची (24), 8 लाख इनामी स्पेशल प्लाटून माड एरिया कमांडर व पीपीसीएम छग के दरबा निवासी कामेश पदा (35), 6 लाख इनामी परलकोट दलम के एसीएम सुकमा जिला निवासी भजनाथ उर्फ भिमा होली (40), 4 लाख इनामी कंपनी क्रमांक 10 के सदस्य छग राज्य के पश्चित बस्तर निवासी मंगली कुरसाम और 6 लाख इनामी कंपनी क्रमांक 5 सदस्य छग के बुडगीचेरू निवासी जोगी सोटी मडावी (27) का समावेश है।