logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: गड़चिरोली में मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, भामरागढ़, पर्लकोटा, सैंकड़ों गांवों का संपर्क कटा


गड़चिरोली: सोमवार रात से जारी मूसलाधार बारिश के कारण गड़चिरोली जिले में एक बार फिर बाढ़ की स्थिति निर्माण हो गयी है। रात से ही भामरागढ़ से सटी पर्लकोटा नदी सीमा रेखा के बाहर बह रहीं है। जिसके कारण भामरागढ़ समेत क्षेत्र के सैंकड़ों गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। पर्लकोटा नदी का पानी सीधे शहर में घूस जाने से जलजमाव की स्थिति निर्माण हो गयी है। कई दूकानों व मकानों में बाढ़ का पानी घूसने से शहर का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

लगातार हो रहीं बारिश के चलते जिले के विभिन्न 11 सड़कों की यातायात प्रभावित होने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच सोमवार की शाम भामरागढ़ तहसील के खंड़ी नाले को पार कर रहा एक युवक पानी के बहाव में बह जाने की जानकारी मिली है। नाले में बहे युवक का नाम कोडपे गांव निवासी लालचंद कपिलसाय लकड़ा (19) बताया गया है। स्थानीय प्रशासन ने खोज कार्य चलाया, लेकिन अब तक शव बरामद नहीं किया गया है।

उधर लगातार हो रहीं मूसलाधार बारिश के चलते अनेक मकानों को क्षति पहुंचने की जानकारी मिली है। धान के साथ अन्य फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आयी है। गड़चिरोली के आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, बीते चौबिस घंटे में जिले में औसतन 82.1 मिमी बारिश दर्ज की है। जिसमें सर्वाधिक देसाईगंज तहसील में 147 मिमी, आरमोरी 128.3, गड़चिरोली 121.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी है।