logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में एफडीए की बड़ी कार्रवाई, 419 किलो प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू जब्त ⁕
  • ⁕ भारत के दरवाजे पर पहुंचा इबोला वायरस! युगांडा से नागपुर आई व्यक्ति क्वारंटाइन, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादियों का हथियार निर्माण ठिकाना ध्वस्त, जंगल में दबा विस्फोटक सामग्री पुलिस ने की नष्ट ⁕
  • ⁕ Buldhana: डीज़ल संकट से भड़के किसान, नागपुर–पुणे–मुंबई हाईवे किया जाम; सड़क पर लगा वाहनों की कतारें ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: दोपहिया को बचाने में बड़ा हादसा, दो की मौत


गडचिरोली: अचानक सामने आए दो पहिया को बचाने के चक्कर में एक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान मुकरू गोमसकर (55, मुरखला) के रूप में की गई है। हादसा रविवार सुबह 11 बजे हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, सूरजगढ़ में लौह अयस्क की ढुलाई करने वाला ट्रक चालक पिंटू मजोके रविवार को अपने घर किसननगर जा रहा था। रास्ते में व्याहड़ जाने वाले रास्ते में खड़े एक यात्री को उसने ट्रक में बिठा लिया। गढ़चिरौली-चंद्रपुर मार्ग पर मुरखला ग्राम पंचायत के समीप वह पंहुचा अचानक दोपहिया सवार सामने आ गया। बाइकसवार को बचाने के चक्कर में ट्रक ग्रामपंचायत के सामने मौजूद स्मारक को टक्कर मार दी।

इस हादसे में ट्रक में बैठे मुरखला निवासी मुकरू गोमस्कर और अज्ञात यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक पिंटू मजोके गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात यात्री का शव गाड़ी में फंसा गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के अस्पताल पहुंचाया और शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।